शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' रिलीज
इस सांग के वीडियो में माही श्रीवास्तव बहुत ही हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोगों को दीवाना मस्ताना बनाकर दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों संग खुश मिजाज में ठुमका लगा रही हैं और अपने हसबैंड की तारीफ कर रही हैं।
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह की जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'कुर्ती में कूलर' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।
इस सांग के वीडियो में माही श्रीवास्तव बहुत ही हैप्पी मूड में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोगों को दीवाना मस्ताना बनाकर दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों संग खुश मिजाज में ठुमका लगा रही हैं और अपने हसबैंड की तारीफ कर रही हैं। उसकी खूबसूरती और पहनावे पर उसका पति फिदा है।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि 'ये गाना बहुत ही कर्णप्रिय है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इसलिए इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।
वहीं, माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह गाना बहुत ही प्यारा है, इस सांग को बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।'


आँखें न्यूज़ 24 




