पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर बात की। कोहली एक टक होकर महाराज जी की बातों को सुन रहे थे। प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे।

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Virat Kohli reached Vrindavan with wife Anushka sharma took blessings from Premananda Maharaj

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। कोहली जब प्रेमानंद महाराज से मिले तो महाराज जी ने उनसे सवाल पूछा कि तुम खुश हो तो किंग कोहली ने हां में जवाब दिया। 

प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से काफी देर बात की। कोहली एक टक होकर महाराज जी की बातों को सुन रहे थे। प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव साफ झलक रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में करीब तीन घंटे तक रुके थे।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोहली जब अच्छे फॉर्म में नहीं थे तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे और फिर वहां से आशीर्वाद लेकर कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया था। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। अब एक बाऱ फिर कोहली आश्रम में पहुंचे हैं। इस बार कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने के बाद प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।