सीबीएसई ने घोषित किये 10वीं और 12वीं के नतीजे, छात्राओं ने मारी बाजी
सीबीएसई बोर्ड वरियता सूची जारी नहीं करता है। इसके अलावा परिणाम में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। 10वीं में जहां 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
इस साल 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुयी है, जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 85.06 प्रतिशत रहा है। 10वीं में भी लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं।
इसके अलावा डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के माध्यम से भी परिणाम की जांच की जा सकती है। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड वरियता सूची जारी नहीं करता है। इसके अलावा परिणाम में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।


आँखें न्यूज़ 24 




