बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन: धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज का अवैध मकान ध्वस्त

बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के अवैध मकान पर चला बुलडोजर। STF-ATS की संयुक्त कार्रवाई, धर्मांतरण रैकेट की परतें खुलीं। विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े सबूत मिले। जानिए पूरी कहानी।

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन: धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज का अवैध मकान ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के भतीजे सबरोज का अवैध मकान प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सबरोज न सिर्फ इस गिरोह का हिस्सा था, बल्कि धर्मांतरण की साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। STF को पहले से ही इसके खिलाफ सबूत मिल चुके थे और हाल ही में इसे रात 1 बजे उतरौला बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया।

प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर कई बार नोटिस दिए, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। सबरोज पहले से ही ATS की FIR में नामजद था। इसके साथ ही ईडी और आयकर विभाग ने भी अब इस गैंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में 100 करोड़ से ज्यादा की विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क के पुख्ता सबूत सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, छांगुर मदरसा ढहाने से नाराज़ होकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहा था।

सबरोज की भूमिका क्या थी?
सबरोज, छांगुर का मैनेजर टाइप साथी था। इसका काम था लड़कियों को टारगेट करना, उन्हें गुमराह कर धर्मांतरण कराना और फंडिंग का संचालन करना। ATS की रिपोर्ट के अनुसार, कई लड़कियों को इसने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराया।

बुलडोजर एक्शन क्यों हुआ?
CO बलरामपुर राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था। नोटिस देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसलिए पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से इसे ध्वस्त किया।

विदेशी फंडिंग और हवाला कनेक्शन
- जांच में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग के ट्रांजेक्शन मिले हैं
- ये फंड्स हवाला नेटवर्क के जरिए मदरसों और रैकेट संचालन में इस्तेमाल होते थे
- छांगुर गिरोह की कई संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू

क्या होगा अब?
- E.D. और IT विभाग अब फुल एक्शन में
- ATS जल्द ही गिरोह के और सदस्यों की गिरफ्तारी करेगी
- छांगुर गैंग की चल-अचल संपत्तियों पर जब्ती
- राज्य सरकार इस केस को एक मॉडल एक्शन केस के रूप में आगे बढ़ा रही है