Bettiah महापौर ने कलेक्ट्रेट परिसर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता रैली को किया रवाना

Bettiah महापौर ने कलेक्ट्रेट परिसर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता रैली को किया रवाना

Bettiah महापौर ने कलेक्ट्रेट परिसर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता रैली को किया रवाना

बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने रविवार 8 सितम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली को रवाना किया। वही इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की भागम भाग वाली दिनचर्या वाले दौर में हम सबके लिए फिजिकल फिटनेस बहुत जरूरी है। इसके लिए  नियमित योग व्यायाम के साथ किसी कुशल फिजियो थेरेपिस्ट की सलाह लेते रहना भी बहुत जरूरी है।

उन्होंने यह भी बताया कि आज के ही दिन हर साल विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुवात 1951 में आज ही के दिन इसके विश्व स्तरीय संगठन की स्थापना कर के की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए हर साल अलग थीम तय की जाती है। इस वर्ष 2024 के फिजियो थेरेपी डे का थीम "कमर दर्द" अर्थात लो बैक पेन निर्धारित है। पूरे साल इसके प्रबंधन और रोकथाम में फिजियोथेरेपी की भूमिका की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित है।