'राजद से टिकट मिले या न मिले, चुनाव लड़ूंगा' – तेज प्रताप यादव का बड़ा एलान, मां से दूरी पर हुए भावुक
तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव 2025 से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे, चाहे RJD से टिकट मिले या न मिले। एक इंटरव्यू में वह अपनी मां राबड़ी देवी को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने लालू यादव को भगवान बताया और कहा – अगर लालू नहीं तो RJD नहीं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू परिवार में मचा सियासी घमासान। तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा खुलासा – मां राबड़ी देवी से नहीं हो पा रही मुलाकात, कहा- "दो कदम की दूरी पर हैं, फिर भी मिल नहीं पा रहा हूं"।
बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में भी हलचल तेज हो गई है। इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक भावुक और सियासी बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
NEWS18 India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा, मैं चुनाव तो लड़ूंगा ही, चाहे पार्टी (RJD) टिकट दे या न दे। अभी महुआ से तैयारी कर रहा हूं। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे अपने पिता और पार्टी के संस्थापक लालू यादव को भगवान मानते हैं और कहा, "अगर लालू जी नहीं, तो फिर RJD नहीं।
तेज प्रताप इसी दौरान भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा, मुझे मेरी मां (राबड़ी देवी) की बहुत याद आती है। वो दो कदम की दूरी पर हैं लेकिन उनसे मिल नहीं पा रहा हूं। ये बहुत दुखद है।
यह बयान ऐसे समय पर आया है जब RJD के भीतर टिकट वितरण, नेतृत्व और पारिवारिक तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान भले ही मिली हो, लेकिन तेज प्रताप ने यह जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वे अपनी अलग राजनीतिक मौजूदगी बनाए रखेंगे।


आँखें न्यूज़ 24 




