प्रशांत किशोर का PM मोदी और नीतीश कुमार बड़ा हमला, बिहार को मजदूर प्रदेश बनाने का लगाया आरोप

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सारण में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औद्योगिक नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने बिहार को मजदूर प्रदेश बनाए रखने का आरोप लगाया और राज्य के आर्थिक पिछड़ेपन पर केंद्रीय नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया।

प्रशांत किशोर का PM मोदी और नीतीश कुमार बड़ा हमला, बिहार को मजदूर प्रदेश बनाने का लगाया आरोप
prashant kishor

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सारण में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "गंभीर मानसिक बीमारी" से ग्रस्त हैं और बिहार का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती दी कि यदि वे स्वस्थ हैं, तो उन पर मानहानि का मुकदमा करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को "जानबूझकर मजदूरों का प्रदेश बनाए रखा गया है।" उन्होंने यह आरोप लगाया कि बिहार के मजदूर गुजरात की फैक्ट्रियों में कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं, और पिछले 11 सालों में बिहार में एक भी नई फैक्ट्री नहीं लगी।

प्रशांत किशोर ने पलायन की समस्या को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार के युवा मजदूरी करने कश्मीर, तमिलनाडु, और गुजरात जैसे राज्यों में जा रहे हैं। उन्होंने इस प्रवृत्ति की तुलना पंजाब और हिमाचल प्रदेश से करते हुए सवाल किया कि वहां के मजदूर कश्मीर में काम क्यों नहीं करते।