PM मोदी ने BJP नेताओं को बिहार चुनाव में जीत के लिए दिया मंत्र, इन 10 बातों पर फोकस करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत के 10 मंत्र दिए। उन्होंने राजनीतिक सफलता में धैर्य की भूमिका पर जोर दिया।

PM मोदी ने BJP नेताओं को बिहार चुनाव में जीत के लिए दिया मंत्र, इन 10 बातों पर फोकस करने को कहा
PM Narendra Modi in Bihar BJP office

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मार्गदर्शन किया। गुरुवार शाम पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में 180 पार्टी सदस्यों ने भाग लिया। पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डेढ़ घंटे तक संवाद किया और चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

राजनीतिक सफलता का मूल मंत्र: धैर्य
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने नेताओं से राजनीति में सफलता का सूत्र पूछा। उन्होंने कहा कि राजनीति में सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण धैर्य है। उन्होंने बताया कि एनडीए की केंद्र में तीसरी बार सफलता का कारण कार्यकर्ताओं का लगातार प्रयास और जनसंघ के समय से बनाए गए धैर्यपूर्ण संबंध हैं।

पीएम मोदी के जीत के 10 मंत्र
1. एनडीए घटक दलों में समन्वय:
सभी दल मिलकर मजबूती से काम करें।

2. व्यक्तिगत रिश्तों को प्राथमिकता दें:
पर्व-त्योहारों और लोगों के सुख-दुख में शामिल हों।

3. जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखें:
सिर्फ चुनाव के समय नहीं, हमेशा जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं को सुनें।

4. सोशल मीडिया का उपयोग करें:
सरकार और पार्टी की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करें।

5. पिछली हार और कम वोटिंग वाले क्षेत्रों पर ध्यान दें:
कमजोर क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाएं।

6. सरकार की योजनाओं का प्रचार:
आयुष्मान कार्ड, जन औषधि योजना जैसी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।

7. सेना के शौर्य का उल्लेख करें:
'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

8. बूथ स्तर की तैयारी:
हर वोटर से सीधा संपर्क करें। पीएम ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बूथ स्तर पर काम करने का अनुभव साझा किया।

9. जनता से फीडबैक लें:
सरकार के कार्यों से जनता कितनी संतुष्ट है, इसका आकलन करें।

10. सभी वर्गों को संगठन में स्थान दें:
समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री का विजन: जनसंघ से लेकर एनडीए तक का सफर
प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए की वर्तमान सफलता का श्रेय उन कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने जनसंघ के समय से संगठन को मजबूत बनाया।