चीन ने दिखाई अपनी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल DF-5C, 20,000 KM रेंज में भारत, अमेरिका, रूस और यूरोप तक को बना सकती है निशाना

चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध की 80वीं वर्षगांठ पर अपनी सबसे घातक परमाणु मिसाइल DF-5C का पहली बार प्रदर्शन किया। 20,000 KM रेंज वाली यह ICBM दुनिया के किसी भी हिस्से में हमला करने की क्षमता रखती है।

चीन ने दिखाई अपनी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल DF-5C, 20,000 KM रेंज में भारत, अमेरिका, रूस और यूरोप तक को बना सकती है निशाना

चीन ने बुधवार को आयोजित भव्य आर्मी परेड में अपनी नई और सबसे शक्तिशाली Intercontinental Ballistic Missile (ICBM) DF-5C का पहली बार प्रदर्शन किया। यह परेड जापान पर द्वितीय विश्व युद्ध में मिली जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह DF-5C Nuclear Missile तरल ईंधन पर आधारित है और इसकी मारक क्षमता 20,000 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। यानी यह दुनिया के किसी भी हिस्से में परमाणु हमला करने की ताकत रखती है।

नए हथियारों का भव्य प्रदर्शन
इस परेड में चीन ने केवल DF-5C Missile ही नहीं, बल्कि कई अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया। इनमें शामिल थे:
- 5000 किलोमीटर रेंज वाली DF-26D Anti-Ship Ballistic Missiles
- CJ-1000 Hypersonic Cruise Missiles
- वायु रक्षा प्रणाली और HQ-29 बैलिस्टिक इंटरसेप्टर
- नया युद्धक टैंक Type 99B
- रॉकेट लॉन्चर और लेजर डिफेंस वेपन
- Aircraft Carrier आधारित जेट फाइटर
- समुद्र में गहराई तक मार करने वाले ड्रोन
- लंबी दूरी का बमवर्षक H-6J
- हवाई पूर्व चेतावनी विमान और नौसेना ड्रोन

यह प्रदर्शन चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता और तकनीकी ताकत को दर्शाता है।

DF-5C की प्रमुख विशेषताएं
परमाणु विशेषज्ञ प्रोफेसर यांग चेंगजुन ने DF-5C के बारे में बताया कि इसमें छह मुख्य खूबियां हैं:
नई संरचना – तीन भागों में विभाजित, जिसे अलग-अलग वाहनों से ले जाया जा सकता है।
लंबी रेंज – 20,000 KM से अधिक दूरी तय करने में सक्षम।
विविध लॉन्च विधियां – अलग-अलग तरीकों से दागी जा सकती है।
तेज उड़ान गति – कई Mach तक पहुंच सकती है, जिससे Interception मुश्किल।
MIRV तकनीक – कई परमाणु या पारंपरिक वारहेड्स एक साथ ले जाने की क्षमता।
सटीक मार्गदर्शन प्रणाली – Inertial और Starlight Guidance का उपयोग, जिससे टारगेट पर सटीक वार।

चीन की परमाणु रणनीति
चीन ने हमेशा अपनी परमाणु नीति को "Defensive" यानी रक्षात्मक बताया है। DF-5C और अन्य हथियारों का उद्देश्य किसी भी बाहरी खतरे को रोकना और विरोधियों को डराना है ताकि युद्ध की नौबत ही न आए।