Google Chrome बेचने की अफवाहों पर CEO सुंदर पिचाई का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
Google Chrome बेचने की अफवाहों पर CEO सुंदर पिचाई का बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफ किया कि गूगल फिलहाल Chrome ब्राउजर बेचने का कोई प्लान नहीं रखता। जानिए Chrome की इंटरनेट दुनिया में भूमिका और कानूनी दबाव के बीच गूगल की रणनीति।
हाल ही में गूगल के लोकप्रिय वेब ब्राउजर Chrome को लेकर बढ़ रही अफवाहों पर CEO सुंदर पिचाई ने जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल कंपनी के पास Chrome बेचने का कोई इरादा नहीं है।
Chrome की इंटरनेट दुनिया में अहम भूमिका
सुंदर पिचाई ने बताया कि Chrome सिर्फ गूगल का प्रोडक्ट नहीं, बल्कि इंटरनेट की एक बड़ी नींव है। Chrome का ओपन-सोर्स कोड Chromium ने कई अन्य ब्राउजरों को जन्म दिया है, जिससे पूरी वेब टेक्नोलॉजी में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं।
कानूनी दबाव के बावजूद गूगल का सकारात्मक रुख
जब पिचाई से पूछा गया कि अगर स्थिति बदलती है तो कंपनी क्या करेगी, तो उन्होंने कहा कि गूगल हमेशा इनोवेशन में निवेश करेगा और हर परिस्थिति में सफल बिजनेस बनाए रखेगा।


आँखें न्यूज़ 24 




