कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गोल्डी ढिल्लो और कुलवीर सिद्धू ने ली जिम्मेदारी
कनाडा के सर्रे में कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग, गोल्डी ढिल्लो और कुलवीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी।
कनाडा के सुर्रे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय कैप्स कैफे पर फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। इस बार गोलियां तीन बार चलाई गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गोल्डी ढिल्लो और कुलवीर सिद्धू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज Kaps Caffe में जो तीन बार फायरिंग हुई, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें। जो लोग अवैध काम करते हैं, लोग से पैसे नहीं लेते, वो भी तैयार रहें। जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें। गोली कहीं से भी आ सकती है।
पोस्ट कुलवीर सिद्धू की तरफ से किया गया है और इसमें धार्मिक चेतावनी और धमकी के संदेश दिए गए हैं।
घटना के वीडियो में कैफे के बाहर और आसपास गोलियों के चलने की आवाज़ स्पष्ट सुनाई दे रही है। स्थानीय पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया पर यह घटना व्यापक चर्चा में है और लोगों में डर और चिंता भी बढ़ गई है। कई बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों ने घटना की निंदा की है और शांति बनाए रखने की अपील की है।


आँखें न्यूज़ 24 




