करवा चौथ 2025: पति विदेश में हों तो कैसे करें व्रत और पारण की सही विधि
करवा चौथ 2025: यदि आपके पति विदेश में है तो व्रत कैसे करें और पारण की सही विधि क्या है। जानिए डिजिटल युग में वीडियो कॉल या तस्वीर के माध्यम से भी व्रत पूरा करने का तरीका।
शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं 16 प्रकार के श्रृंगार करती हैं और दुल्हन की तरह सज-धज कर शाम को करवा माता का पूजन करती हैं। रात को चंद्रमा के दर्शन कर पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं पर माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस व्रत का आयोजन हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
पति विदेश में हों तो कैसे करें व्रत और पारण
आज का युग डिजिटल युग माना जाता है, जिससे दूर रहकर भी अपने प्रियजन से जुड़ा जा सकता है। कई बार करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति से मिलों दूर या विदेश में होती हैं। ऐसे में भी व्रत पूरी विधि-विदान से किया जा सकता है।
- महिलाएं 16 श्रृंगार कर विधि पूर्वक शाम को पूजा करें।
- चंद्रमा उदय होने से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से अपने पति से जुड़ें।
- चंद्रमा को अर्घ्य दें और पति का चेहरा देखकर पानी पीकर व्रत खोलें।
अगर वीडियो कॉल करना संभव न हो तो महिलाओं को करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की तस्वीर देखकर व्रत का पारण कर लेना चाहिए।
करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान
करवा चौथ का व्रत तभी पूर्ण फलदायी होता है जब महिलाएं दिन भर किसी भी प्रकार के विवाद या अपशब्द से दूर रहें। पति से किसी भी तरह की झड़प या नाखुश भाव व्रत की सिद्धि को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस दिन सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है।


आँखें न्यूज़ 24 




