खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति: 24 करोड़ की प्रॉपर्टी, 35 लाख सोना और 5 लाख कैश के मालिक हैं भोजपुरी सुपरस्टार
जानिए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की छपरा विधानसभा से RJD एंट्री, उनकी कुल 24 करोड़ की संपत्ति और संघर्ष से सफलता की कहानी।
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अब राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। शुक्रवार को उन्होंने बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से RJD प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। दिलचस्प बात यह है कि खेसारी ने पार्टी जॉइन किया और अगले ही दिन अपने नामांकन के कागजात जमा कर दिए। उनके साथ उनकी पत्नी चंदा यादव भी RJD में शामिल हुई हैं।
खेसारी लाल यादव की संपत्ति: 24 करोड़ की कुल संपत्ति का खुलासा
नामांकन के दौरान खेसारी ने अपने हलफनामे में संपत्ति का विवरण भी दिया। उनके अनुसार:
चल संपत्ति: ₹16.89 करोड़
अचल संपत्ति: ₹7.91 करोड़
कुल संपत्ति: ₹24 करोड़
उनकी पत्नी चंदा के पास भी संपत्ति है:
चल संपत्ति: ₹90.02 लाख
अचल संपत्ति: ₹6.49 करोड़
इसके अलावा, खेसारी के पास नकद ₹5 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹2 लाख हैं। दोनों के पास कई बैंक खाते हैं और सोने के गहनों की कुल कीमत ₹35 लाख है। खेसारी की चल संपत्तियों में एक ₹3 करोड़ कीमत की लग्जरी कार भी शामिल है।
गरीबी से करोड़पति तक का सफर
खेसारी लाल यादव का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सड़क किनारे सामान बेचते थे और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। छोटे खेसारी घर चलाने के लिए गाय चराते और दूध बेचते थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचने का काम शुरू किया।
धीरे-धीरे उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। आज खेसारी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।
प्रेम और परिवार: रिश्तों की जटिलता
खेसारी की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। पहले वे काजल राघवानी के साथ रिलेशन में थे। दोनों ने लंबे समय तक डेट किया, लेकिन अंततः उनका ब्रेकअप हो गया। काजल, खेसारी से शादी करने को तैयार थीं, लेकिन खेसारी ने अपनी पत्नी चंदा का साथ नहीं छोड़ा। हाल ही में उनके नाम को एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है।
छपरा विधानसभा से नया अध्याय
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार राजनीति में क्या नया कमाल कर सकते हैं। RJD की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए खेसारी लाल यादव ने अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर दिया है।


आँखें न्यूज़ 24 




