किम जोंग अब नहीं सुनाएंगे भूतों की आवाज! लाउडस्पीकर वॉर खत्म, कोरियाई सीमा पर शांति की पहल

साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच पिछले साल से चल रहा लाउडस्पीकर वॉर खत्म हो गया है। साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के निर्देश पर यह कदम उठाया गया, जिससे सीमा पर शांति की नई पहल हुई।

किम जोंग अब नहीं सुनाएंगे भूतों की आवाज! लाउडस्पीकर वॉर खत्म, कोरियाई सीमा पर शांति की पहल
kim jong

दो कट्टर दुश्मन देशों, साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया, के बीच जारी लाउडस्पीकर वॉर आखिरकार समाप्त हो गया है। साउथ कोरिया की सेना ने गुरुवार, 12 जून को पुष्टि की कि नॉर्थ कोरिया ने सीमा पर भयानक आवाजें प्रसारित करना बंद कर दिया है। यह कदम साउथ कोरिया द्वारा लाउडस्पीकर बंद करने के एक दिन बाद आया है।

क्या था लाउडस्पीकर वॉर?
साल भर चलने वाले इस प्रोपेगैंडा वॉर के दौरान, नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में डरावनी फिल्मों के साउंडट्रैक और अन्य भयानक आवाजें बजाईं। इसके साथ, कचरे से भरे गुब्बारों को सीमा पार भेजा गया। जवाब में, साउथ कोरिया ने अपने लाउडस्पीकर से नॉर्थ कोरिया की ओर के-पॉप गाने और न्यूज रिपोर्ट प्रसारित की।

नए राष्ट्रपति की पहल
साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने संबंध सुधारने और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए सेना को आदेश दिया कि वे लाउडस्पीकर प्रसारण बंद कर दें। बुधवार को यह आदेश लागू हो गया। इसके बाद, नॉर्थ कोरिया ने भी अपना प्रोपेगैंडा प्रसारण बंद कर दिया।

क्यों था यह जरूरी?
दोनों कोरियाई देशों के बीच संबंध वर्षों से सबसे निचले स्तर पर हैं। नॉर्थ कोरिया ने रूस के साथ अपने संबंध मजबूत किए हैं, जबकि साउथ कोरिया क्षेत्रीय शांति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।