सीतामढ़ी की रैली का वीडियो वायरल—PM मोदी बोले: 'मां सीता का आशीर्वाद मिला, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत तय'
PM मोदी की सीतामढ़ी रैली का वीडियो वायरल होने के बीच बिहार चुनाव में रुझान तेजी से NDA के पक्ष में जा रहे हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं, जबकि चिराग पासवान की LJP(R) 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महुआ में तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर फिसल गए हैं। यहां पढ़ें हर अपडेट।
बिहार चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीतामढ़ी रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पीएम मोदी बड़े आत्मविश्वास के साथ कहते दिख रहे हैं कि “हमें मां सीता का आशीर्वाद मिल गया है… बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनना तय है… आप सभी विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए। 14 तारीख के बाद NDA की अब तक की सबसे बड़ी जीत सामने आएगी।”
PM मोदी का यह बयान मतगणना के माहौल को और गर्म कर रहा है, खासकर तब जब शुरुआती रुझान भी NDA के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।
राघोपुर में बड़ा उलटफेर—तेजस्वी यादव पहली बार पिछड़े
मतगणना शुरू होने के बाद एक बड़ी खबर राघोपुर सीट से आई है। यहां RJD नेता तेजस्वी यादव पहली बार पीछे हो गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार ने बढ़त बनाते हुए अब तक 12,230 वोट हासिल किए हैं, जबकि तेजस्वी 1,273 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
ये वही सीट है जिस पर तेजस्वी पिछली बार बड़ी जीत दर्ज कर चुके थे। शुरुआती राउंड से आगे चल रहे तेजस्वी अचानक पिछड़ने से राघोपुर में मुकाबला बेहद रोचक होता जा रहा है।
चिराग पासवान का ‘चमत्कार’—LJP(R) ने किया चुनाव में धमाका
बिहार चुनाव में सबसे बड़ा सरप्राइज चिराग पासवान की पार्टी LJP (आर) दे रही है। पिछली बार सिर्फ 1 सीट वाली यह पार्टी इस बार 29 सीटों में चुनाव लड़कर 22 सीटों पर आगे चल रही है।
चिराग का यह प्रदर्शन राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी अप्रत्याशित है, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि LJP (आर) इस चुनाव में इतनी मजबूत स्थिति बना लेगी।
(LJP(R) का उभार सभी को चौंकाने वाला)
अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर की बढ़त—RJD दूसरे नंबर पर
अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर शुरू से ही निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 3000 से अधिक वोटों की लीड मिल चुकी है।
दूसरे स्थान पर RJD के बिनोद मिश्रा 4633 वोट के साथ हैं, जबकि जनसुराज पार्टी के बिपलव चौधरी सिर्फ 258 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं। यहां मुकाबला साफ तौर पर बीजेपी बनाम RJD में सिमट गया है।
महुआ में तेज प्रताप का बुरा हाल—चौथे नंबर पर फिसले
महुआ विधानसभा सीट से इस चुनाव की सबसे हैरान करने वाली खबर सामने आई है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
यह सीट पहले तेज प्रताप का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन इस बार स्थितियां उलट गई हैं। एलजेपी (आर) के संजय सिंह 6901 वोट के साथ पहले स्थान पर
RJD के मुकेश रौशन दूसरे नंबर पर
AIMIM के अमित कुमार तीसरे नंबर पर
जबकि तेज प्रताप इस रेस में काफी पीछे चल रहे हैं।
उनकी रैलियों में बड़ी भीड़ दिखाई दी थी, इसलिए उम्मीद थी कि वे कम से कम टक्कर देंगे। लेकिन मौजूदा रुझान बता रहे हैं कि क्या वे अपनी जमानत भी बचा पाएंगे?


आँखें न्यूज़ 24 




