क्रिकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 रन पर ऑलआउट हुई टीम; 8 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके
इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में रिचमंड क्रिकेट क्लब की 4th XI टीम 427 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट हो गई। 8 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके, जबकि दोनों रन एक बल्लेबाज और वाइड से आए। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रिचमंड क्लब ने टीम में खिलाड़ियों की कमी को मुख्य कारण बताया। जानें इस ऐतिहासिक मैच का पूरा विवरण।
इंग्लैंड के मिडलसेक्स काउंटी लीग में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया जब रिचमंड क्रिकेट क्लब की 4th XI टीम 427 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 2 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मैच नॉर्थ लंदन CC की 3rd XI और रिचमंड CC की 4th XI के बीच खेला गया।
427 रनों का पहाड़
नॉर्थ लंदन CC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 426 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डैन सिमंस ने 140 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को 92 अतिरिक्त रन भी मिले। इसके बाद रिचमंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और मात्र 5.4 ओवर में सिमट गई।
8 बल्लेबाज 0 पर आउट, सिर्फ 2 रन बना सकी टीम
रिचमंड के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे। 8 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। टीम का एकमात्र रन नंबर 4 बल्लेबाज ने बनाया, जबकि दूसरा रन वाइड से आया।
गेंदबाजी में स्पॉटन और मैट रोसन का कहर
नॉर्थ लंदन के गेंदबाज स्पॉटन ने 3 विकेट सिर्फ 2 रन देकर झटके। वहीं, मैट रोसन ने 5 विकेट बिना कोई रन दिए लिए।
रिचमंड क्लब ने दी सफाई
क्लब के डिप्टी चेयरमैन स्टीव डीकिन ने बताया कि इस मैच में रिचमंड को अपनी नियमित टीम नहीं मिल पाई। खिलाड़ियों की कमी के कारण कप्तान ने दोस्तों और परिचितों को बुलाकर टीम पूरी की।
स्पॉटन का मजेदार बयान
मैच के बाद स्पॉटन ने कहा कि अगर एक वाइड और एक कैच ड्रॉप नहीं हुआ होता, तो रिचमंड को 0 पर ही ऑलआउट कर सकते थे।


आँखें न्यूज़ 24 




