Turkman Gate Violence Case: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जांच के घेरे में, पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जांच के दायरे में हैं। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फॉरेंसिक व सीसीटीवी सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है।
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में जैसे-जैसे दिल्ली पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। अब इस पूरे मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका पर पुलिस की खास नजर है। जांच एजेंसियों का दावा है कि हिंसा भड़काने में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने इस सिलसिले में 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की एक सूची तैयार की है, जिनमें से चार नाम सार्वजनिक हो चुके हैं। इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट शेयर की थीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हुआ। पुलिस इन सभी को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए बुला रही है।
Influencers Under Scanner
जिन इंफ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं, उनमें खालिद मालिक, सईद उमैर अली, ऐमन रिजवी और सलमान खान शामिल हैं। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर इन सभी की बड़ी संख्या में फॉलोइंग है, जिस कारण इनके पोस्ट का असर तेजी से फैला। पुलिस अब इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल एक्टिविटी की गहन जांच कर रही है।
Forensic Evidence और Drone Surveillance
तुर्कमान गेट हिंसा मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इलाके में स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पत्थरबाजी स्थल से अहम सबूत जुटाए। जमीन पर पड़े पत्थरों को जब्त कर लिया गया है।
CCTV Footage से खुल रही परतें
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कई ऐसे आरोपी सामने आए हैं, जो पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। फुटेज में देखा गया कि उपद्रवियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे, ताकि बाद में उनकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस इन फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।
Intelligence Alert और Security Preparedness
पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर थी क्योंकि मस्जिद के आसपास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से पांच जिलों की पुलिस को तुर्कमान गेट इलाके में तैनात किया गया था। इंटेलिजेंस यूनिट ने भी पहले ही चेतावनी जारी की थी, जिसमें संभावित विरोध और एंटी नेशनल एलिमेंट्स का जिक्र किया गया था।


आँखें न्यूज़ 24 




