Mukesh Sahani की राजनीतिक ताकत बढ़ी, बिहार गड़ेरिया मोर्चा का वीआईपी में हुआ विलय

Mukesh Sahani की राजनीतिक ताकत बढ़ी, बिहार गड़ेरिया मोर्चा का वीआईपी में हुआ विलय

Mukesh Sahani की राजनीतिक ताकत बढ़ी, बिहार गड़ेरिया मोर्चा का वीआईपी में हुआ विलय

वीआईपी पार्टी के मुखिया एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की ताकत बढ़ गई है। दरअसल बिहार गड़ेरिया मोर्चा का वीआईपी पार्टी में विलय हो गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पाल ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को वीआईपी की सदस्यता ली। बता दें कि सहनी के एनडीए में जाने की अटकलें तेज हैं।संतोष पाल ने गुरुवार को वीआईपी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी की मौजूदगी में बिहार गड़रिया मोर्चा का वीआईपी में विलय किया। मुकेश सहनी ने सभी का स्वागत किया औऱ कहा कि कल का बिहार कुछ अलग होगा। हम लोग मिलकर इसमें बदलाव करेंगे।

गड़रिया मोर्चा के शामिल होने से वीआईपी की ताकत बढ़ी है, वही वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष पाल के अलावा अशोक पाल, डॉ. धनजी पाल, पंकज पाल, शंभु पाल, कृपाल पाल, लवकुश, सौरव, दीपक, भीम, श्रीराम समेत अन्य नेताओं का नाम शामिल है। इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद भी मौजूद रहे।वही दूसरी ओर, मुकेश सहनी के INDIA गठबंधन छोड़कर एनडीए् में जाने की चर्चा तेज है।

सूत्रों की अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे पाला बदल सकते हैं। बता दे की पिछले दिनों स्वतंत्रता दिवस से पहले मुकेश सहनी के सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगाने से अटकलें तेज हो गई थीं। उसे बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर भी देखा जा रहा था।  हालांकि, वीआईपी की ओर से आधिकारिक रूप से यही कहा गया कि जब तक निषाद आरक्षण पर बात नहीं होती है। तब तक बीजेपी से किसी तरह का कोई समझौता नहीं हो सकता है।