RCB के ये 3 गेंदबाज गुजरात टाइंटस के बल्लेबाजों की बढ़ा सकते हैं टेंशन!

आईपीएल 2025 का 14वां मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी

RCB के ये 3 गेंदबाज गुजरात टाइंटस के बल्लेबाजों की बढ़ा सकते हैं टेंशन!

 RCB के ये 3 गेंदबाज गुजरात टाइंटस के बल्लेबाजों की बढ़ा सकते हैं टेंशन!

आईपीएल 2025 का 14वां मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरसीबी ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में जीत हासिल की है. अब गुजरात टाइंट्स को हराकर आरसीबी अपनी तीसरी जीत के इरादे से उतरेगी. इस मैच में RCB के 3 गेंदबाज GT के बल्लेबाजों की सिरदर्द बन सकते हैं.IPL 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में RCB ने भुवी को प्लेइंग 11 में शामिल किया. CSK के खिलाफ इस मैच में भुवी ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाए थे.

अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी आरसीबी की प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जा सकता है. भुवी GT के बल्लेबाजों को परेशान पावरप्ले और डेथ ओवर में परेशान कर चुके हैं.आईपीएल 2025 के पहले मैच में जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. जबकि CSK के खिलाफ दूसरे मैच में और भी दमदार प्रदर्शन किया था. जोश हेजलवुड ने सीएसके के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.

अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड एक बार भी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं.IPL 2025 के पहले ही मैच में KKR के खिलाफ क्रुणाल पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए थे. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में वो कुछ खास नहीं किए थे, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में  पांड्या विरोधी टीम की मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, क्योंकि चिन्नास्वामी की पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है.