अर्द्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, गृह मंत्रालय अलर्ट; बॉर्डर पर रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का आदेश
अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुधवार को सभी अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुला लें। अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के सटीक जवाब के लिए अपने सैन्य बलों की कार्रवाई को गौरवान्वित करने वाला बताते हुए बुधवार को कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत दृढ़रूप से प्रतिबद्ध है। शाह ने एक्स पर लिखा कि हमें अपने सैन्य बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
पहलगाम हमले का दिया जवाब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार और सेना का बयान; पाकिस्तान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' कल देर रात शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के ठिकानों समेत नौ आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।


आँखें न्यूज़ 24 




