एयर इंडिया AI-171 विमान हादसा: 204 शव मिले, 41 घायल, DNA से होगी पहचान
एयर इंडिया AI-171 के क्रैश में 204 लोगों की मौत हुई है और 41 घायल हैं। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल प्रक्रिया अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जारी है।
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। विमान में 242 यात्री सवार थे। अब तक इस हादसे में 204 लोगों की मौत और 41 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दुर्घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग
अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों से डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की है।
स्थान: बी.जे. मेडिकल कॉलेज, कसोटी भवन।
प्रक्रिया: मृतकों के निकटतम परिजन (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकते हैं।
प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों से सहयोग की अपील की है।
पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, किसी के बचने की उम्मीद नहीं
घायल यात्रियों की स्थिति
हादसे में घायल हुए 41 लोगों का इलाज अहमदाबाद सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विमान और क्रू के बारे में जानकारी
पायलट: कैप्टन सुमित सभरवाल, 8200 घंटे उड़ान अनुभव।
फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर।
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।
इस घटना के बाद दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।


Aankhen 




