पटना–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: कितना है किराया, कब चलेगी और किन स्टेशनों पर रुकेगी? जानें पूरी लिस्ट

पटना से नई दिल्ली के बीच रोज़ाना चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन। जानें टाइम टेबल, किराया, बुकिंग डिटेल्स और रूट की पूरी जानकारी।

पटना–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: कितना है किराया, कब चलेगी और किन स्टेशनों पर रुकेगी? जानें पूरी लिस्ट
amrit bharat express train

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और कम किराए में तेज़ और आरामदायक यात्रा चाहते हैं, तो यह ख़बर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है, जो पटना से नई दिल्ली के बीच रोज़ाना चलेगी। इस ट्रेन से न केवल बिहार और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर विकल्प भी मिलेगा।

आज होगा वर्चुअल उद्घाटन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि, आज यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी।

31 जुलाई से रोज़ाना सेवा
रेलवे प्रशासन के मुताबिक़, गाड़ी संख्या 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई 2025 से रोज़ाना चलेगी। नई दिल्ली से वापसी में यह ट्रेन 1 अगस्त से नियमित रूप से संचालित होगी।

सफल ट्रायल, तेज़ रफ्तार
गुरुवार को इस ट्रेन का ट्रायल पटना से आरा के बीच किया गया, जिसमें ट्रेन ने 65 मिनट में यह दूरी तय की। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड 45 से 100 किमी प्रति घंटा के बीच दर्ज हुई। रेलवे के मुताबिक़ ट्रायल पूरी तरह सफल रहा।

बुकिंग शुरू, किराया व कोच विवरण
पटना–नई दिल्ली के लिए बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। यात्रियों ने बुकिंग खुलते ही टिकट लेने शुरू कर दिए। इस ट्रेन में कुल 22 कोच और 559 स्लीपर बर्थ हैं।

पटना–दिल्ली किराया: ₹560
पटना–आरा: ₹165
पटना–बक्सर: ₹165
पटना–डीडीयू: ₹190
पटना–सूबेदारगंज: ₹270
पटना–गोविंदपुरी: ₹380
पटना–गाजियाबाद: ₹555

यह ट्रेन पूरी तरह गैर वातानुकूलित (Non-AC) है और पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल करेगी जिससे रफ़्तार बेहतर होगी।

टाइम टेबल और ठहराव
पटना से नई दिल्ली (31 जुलाई से)
शाम 7:45 बजे: राजेंद्र नगर से प्रस्थान
8:00 बजे: पटना जंक्शन
8:23 बजे: दानापुर
8:54 बजे: आरा
9:38 बजे: बक्सर
11:35 बजे: डीडीयू
2:00 बजे: सूबेदारगंज
4:25 बजे: गोविंदपुरी
12:23 बजे: गाजियाबाद
अगले दिन 1:10 बजे: नई दिल्ली पहुंचना

नई दिल्ली से पटना (1 अगस्त से)
- रात 7:10 बजे: नई दिल्ली से प्रस्थान
- अगले दिन सुबह 10:50 बजे: पटना जंक्शन
- 11:45 बजे: राजेंद्र नगर टर्मिनल