PM मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-घाना संबंधों में नया अध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना की राजधानी अक्करा में 'ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जानिए इस यात्रा के दौरान हुए समझौतों और भारत-घाना संबंधों पर पीएम मोदी के विचार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय घाना यात्रा पर बुधवार को अक्करा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। यह यात्रा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि तीन दशकों में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना की आधिकारिक यात्रा पर गया है।
घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को
अक्करा में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’ से सम्मानित किया। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इसे 1.4 अरब भारतीयों को समर्पित किया और कहा, यह पुरस्कार भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना के मजबूत रिश्तों को समर्पित है।
भारत और घाना के बीच नई रणनीतिक साझेदारी
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति महामा के बीच व्यापक चर्चा के बाद भारत और घाना के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने इस पर कहा, हमने घाना के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया है। भारत हमेशा घाना का विश्वसनीय मित्र और विकास भागीदार बना रहेगा।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घाना सरकार और वहां की जनता का आभार जताते हुए लिखा, यह सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। भारत-घाना की दोस्ती को और सशक्त बनाने की दिशा में यह एक नया अध्याय है।


आँखें न्यूज़ 24 




