8 दिनों में 5 देश: पीएम मोदी का वैश्विक मंच पर भारत को मजबूत करने का मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक 8-दिन का विदेश दौरा जिसमें वह घाना, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया और त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 2 जुलाई से अपने 11 साल के कार्यकाल का सबसे लंबा विदेश दौरा करेंगे। इस 8-दिन की यात्रा में वह पांच देशों - घाना, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया, और त्रिनिदाद एंड टोबैगो - का दौरा करेंगे।
1. घाना (2-3 जुलाई)
- अफ्रीकी देश घाना में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीन दशकों में पहली यात्रा होगी।
- भारत-घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार \$3 बिलियन का है।
- आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
2. त्रिनिदाद एंड टोबैगो (3-4 जुलाई)
- 1999 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां का दौरा करेगा।
- भारतीय मूल की 45% आबादी वाले इस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों भारतवंशी हैं।
- पीएम मोदी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे।
3. अर्जेंटीना (4-5 जुलाई)
- अर्जेंटीना में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मिलेंगे।
- ऊर्जा, तेल-गैस, और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत होगी।
4. ब्राजील (5-8 जुलाई)
- पीएम मोदी यहां 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- यह उनकी चौथी ब्राजील यात्रा होगी।
- ब्रिक्स समिट रियो डि जेनेरियो में आयोजित होगी।
5. नामीबिया (8-9 जुलाई)
- यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी नामीबिया जाएंगे।
- राष्ट्रपति न्यूतेंबो नंडी देतियाह से मुलाकात करेंगे और संसद को संबोधित करेंगे।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो का विशेष महत्व
त्रिनिदाद एंड टोबैगो के साथ भारत का संबंध 180 साल पुराना है। ब्रिटिश शासन के दौरान 30 मई 1845 को 227 भारतीय मजदूरों को जहाज के जरिये वहां ले जाया गया था। आज, देश की 45% आबादी भारतीय मूल की है। इस यात्रा के दौरान:
- पीएम मोदी भारतीय मूल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
- भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करेंगे।
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी
ब्राजील में आयोजित 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में चीन और रूस के शीर्ष नेताओं के साथ पीएम मोदी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और सुरक्षा पर केंद्रित रहेगा।


आँखें न्यूज़ 24 




