Raja raghuwanshi murder case: सोनम रघुवंशी ही थी साजिशकर्ता, शिलांग ट्रिप बना था हत्या का प्लान
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा — सोनम रघुवंशी निकली साजिशकर्ता, राज कुशवाह मास्टरमाइंड। पुलिस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस। जानिए हत्या की पूरी कहानी, साजिश और आरोपी कौन हैं।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड की मास्टर प्लानर कोई और नहीं बल्कि राजा की करीबी सोनम रघुवंशी ही निकली। जांच में सामने आया है कि सोनम ने आरोपियों के साथ मिलकर न केवल राजा की हत्या की साजिश रची बल्कि उसके बाद शिलॉंग जाने की यात्रा भी पहले से प्लान की गई थी।
पहले से तय था हत्या का प्लान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के तुरंत बाद सोनम और तीनों आरोपी एक साथ ट्रेन से वापस लौटे। यह पूरा ट्रिप और उसके समय की योजना पहले से बनाई गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य था राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाना। पुलिस अब सोनम और अन्य आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तारियां और पूछताछ
पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- विक्की ठाकुर
- आनंद
- राज कुशवाहा
पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून पर गया पति, मेघालय में हुई हत्या; पत्नी सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार
कॉल डिटेल्स ने खोला राज
कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से पुलिस ने राज कुशवाह की गतिविधियों को ट्रैक किया। यह पाया गया कि वह लगातार सोनम रघुवंशी के संपर्क में था और पूरे प्लान में गहराई से शामिल था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
हत्या की पूरी क्रोनोलॉजी
- सबसे पहले आनंद ने राजा पर हमला किया
- इसके बाद विक्की और राज ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया
- घटना के बाद सभी आरोपी और सोनम एक साथ फरार हो गए
सोनम ने खुद किया आत्मसमर्पण
इस सनसनीखेज मामले में एक नया मोड़ तब आया जब सोनम रघुवंशी ने नंदगंज थाने में खुद को आत्मसमर्पित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस अन्य सुरागों और साजिश से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।
इंदौर क्राइम ब्रांच की भूमिका
गाजीपुर पुलिस को इस केस की अहम जानकारी तब मिली जब इंदौर क्राइम ब्रांच ने इनपुट शेयर किए। इस सुराग ने ही पूरे मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।


आँखें न्यूज़ 24 




