आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध: युवक मंच तक पहुंचा, सपा ने बोली ‘साजिश’

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक हुई। मंच तक युवक के पहुंचने से मची अफरा-तफरी, सपा नेताओं ने प्रशासन पर साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर।

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंध: युवक मंच तक पहुंचा, सपा ने बोली ‘साजिश’
Breach in Akhilesh Yadav's security in Azamgarh

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आज़मगढ़ (Azamgarh) दौरे में गुरुवार, 3 जुलाई को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली।

आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच के बिलकुल करीब पहुंच गया। यह देख मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को पकड़ा और हिरासत में ले लिया।

5 मिनट तक मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के मंच के पास पहुंचने के बाद करीब 5 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सपा के कई नेताओं ने मंच से ही सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रशासन की साजिश है, ताकि कार्यक्रम को खराब किया जा सके।

सुरक्षा टीम को युवक को काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसे मंच के आसपास से हटाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया।

प्रशासन और पुलिस की चुप्पी
ख़बर लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। युवक से पूछताछ जारी है।

सपा नेताओं का सवाल: प्रशासन की मिलीभगत?
घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंच से ही सवाल खड़े कर दिए कि क्या प्रशासन कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश रच रहा है। 

अब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि युवक कौन था और उसकी मंशा क्या थी।