यात्रीगण ध्यान दें... 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाएगी रेलवे, क्या होगा खास? जानिए

भारतीय रेलवे जल्द ही 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये ट्रेनें आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस होंगी। जानिए इन ट्रेनों की खासियत और संभावित रूट्स।

यात्रीगण ध्यान दें...   10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाएगी रेलवे, क्या होगा खास? जानिए
Vande Bharat

Vande Bharat Sleeper Train Launch: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा और अनुभव प्रदान करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। रेलवे जल्द ही 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये ट्रेनें आधुनिक तकनीक और वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस होंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और भी आरामदायक और सुखद हो जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: क्या होगा खास?
आधुनिक तकनीक और इंटीरियर
इन ट्रेनों का निर्माण उन्नत तकनीक और वर्ल्ड-क्लास इंटीरियर के साथ किया गया है। ऑस्टेनेटिक स्टेनलेस स्टील से बने ढांचे और आरामदायक सीटों व बर्थ के साथ, यात्रियों को एक नया अनुभव मिलेगा।

यात्रियों की क्षमता
एक ट्रेनसेट में 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 823 यात्रियों के बैठने और लेटने की सुविधा होगी।

निर्माण में अग्रणी कंपनियां
ये ट्रेनें बीईएमएल (BEML), काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस लिमिटेड, और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और भेल (BHEL) के सहयोग से बनाई जा रही हैं।

लॉन्च और संभावित रूट्स
रेलवे वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है।

संभावित रूट्स:
- नई दिल्ली-हावड़ा
- सियालदह-नई दिल्ली
- नई दिल्ली-पुणे
- नई दिल्ली-मुंबई
- नई दिल्ली-सिकंदराबाद

हालांकि, रूट्स की आधिकारिक घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा की जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं
- सेमी-हाई स्पीड ट्रेन
- लंबी दूरी और रातभर की यात्रा के लिए खास
- आरामदायक और बेहतर सुविधा देने वाला डिज़ाइन