एमपी में बड़ा हादसा, बारातियों को ले जा रही गाड़ी पलटी; 4 लोगों की मौत, 13 घायल
इस हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी लोग इंदौर के महू स्थित अमलापुरा मानपुर लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से कल देर रात लटेरी तहसील की आरी घाटी पर पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल हैं।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को तड़के बारातियों को ले जा रहा वाहन पलटने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा लटेरी कस्बे के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब बारातियों को ले जा रही एक जीप इंदौर से सिरोंज लौट रही थी।
इस हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी लोग इंदौर के महू स्थित अमलापुरा मानपुर लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से कल देर रात लटेरी तहसील की आरी घाटी पर पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल हैं।
लटेरी थाना प्रभारी जयकुमार के अनुसार सूचना मिलने पर घायलों को लटेरी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। देर रात में ही एक गंभीर घायल को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी मृत्यु हो गई। एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया है। मृतकों का विदिशा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।