असीम रियाज ने 'लूजर' कहने वालों को दिया करारा जवाब, 7 फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

असीम रियाज ने 'लूजर' कहने वालों को दिया करारा जवाब, 7 फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

एंकर 4 

असीम रियाज ने 'लूजर' कहने वालों को दिया करारा जवाब, 7 फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

बिग बॉस 13 से मशहूर हुए असीम रियाज इस समय गलत वजहों के चलते सुर्खियों में छाए हैं। असीम रियाज को हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर किया गया है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 को शुरु हुए अभी एक हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और शुरुआती दो दिनों में ही खूब बवाल हो चुका है। सबसे पहले असीम रियाज की बहस अभिषेक कुमार संग हुई। इसके बाद रोहित शेट्टी के सामने उन्होंने एक टास्क के दौरान खूब आफत मचाई। इस वाकये के बाद ही रोहित शेट्टी ने उन्हें शो से बाहर जाने के लिए कह दिया। आम जनता से लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकार असीम रियाज के इविक्शन पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग असीम रियाज को लूजर का भी टैग दे रहे हैं। अब असीम रियाज ने सभी ट्रोलर्स को एक साथ करारा जवाब दिया है। 

जबरदस्त हो रही ट्रोलिंग के बीच असीम रियाज ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आए इस फोटोशूट में असीम रियाज एक से एक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में असीम अपनी मीडिल फिंगर भी दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए असीम रियाज ने कैप्शन में लिखा है, 'अगर आप ब्लॉक को हिट नहीं करेंगे तो आप क्राइसिस को देख नहीं पाएंगे।' बता दें कि असीम रियाज की इन तस्वीरों पर अब तक डेढ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं,असीम रियाज की हरकतों पर टीवी एक्टर कुशाल टंडन और अर्जित तनेजा ने भी रिएक्ट किया है। अर्जिन तनेजा ने ट्वीट करते हुए साफ तौर पर लिखा हुआ है कि रोहित शेट्टी ने ना जाने कैसे उनकी हरकतों को सहन कर लिया।

वहीं कुशाल टंडन का कहना है कि असीम को तमीज से पेश आना चाहिए। बता दें कि असीम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए हिमांशी खुराना ने इशारों-इशारों में असीम रियाज पर तंज कसने की कोशिश की थी। वैसे आपको असीम रियाज के इविक्शन पर क्या कहना है? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।