प्रशांत किशोर का बड़ा बयान कहा जन सुराज की राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान कहा जन सुराज की राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान कहा जन सुराज की राज्य स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

पटना के बापू सभागार में जन सुराज अभियान के पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूरे बिहार से जन सुराज के संगठन से जुड़े करीब 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से जन सुराज अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कई महत्वपूर्ण बातें कही।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को पांच बड़े वर्गों में रखा जा सकता है। इसमें सामान्य वर्ग के लोग, ओबीसी वर्ग के लोग, अति-पिछड़ा समाज के लोग, दलित समाज के लोग और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हैं। जिस वर्ग की जितनी संख्या है, उस वर्ग के उतने लोग जन सुराज का नेतृत्व करने वाली 25 सदस्यीय समिति में शामिल होंगे। यही सामाजिक प्रतिनिधित्व जन सुराज की सभी समितियों और टिकट वितरण में भी सुनिश्चित किया जाएगा।