सदस्यता रद्द कर दिए जाने के बाद पार्टी की तरफ से सुनील के लिए सम्मान सभा का आयोजन

सदस्यता रद्द कर दिए जाने के बाद पार्टी की तरफ से सुनील के लिए सम्मान सभा का आयोजन

सदस्यता रद्द कर दिए जाने के बाद पार्टी की तरफ से सुनील के लिए सम्मान सभा का आयोजन

राजद के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के सम्मान में आज राजद कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दिए जाने के बाद पार्टी ने सुनील सिंह के लिए सम्मान सभा का आयोजन किया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुनील सिंह को अभिनंदन किया  ही उपहार भेंट दिया।

वही इस मौके पर राजद के कई नेता गण ने सुनील सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। राजद नेत्री बीमा भारती ने भी सुनील सिंह को उपहार देकर स्वागत किया। बता दे की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिमिक्री किए जाने पर उन पर कार्रवाई करते हुए उनकी विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके बाद बिहार की सियासत पूरी तरह से गर्म है और बयान बाज़ी का दौर लगातार जारी है.