बिहार में लगातार हो रहे अप/राधिक घट/नाओ पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान

 बिहार में लगातार हो रहे अप/राधिक घट/नाओ पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान

 बिहार में लगातार हो रहे अप/राधिक घट/नाओ पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान

बिहार में लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओ पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव है।अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। बिहार में पिछले तीन दिनों में 87 हत्या लूट बालात्कार की घटना हुई है। आगे उन्होंने कहा की बिहार में रिटायर्ड अधिकारी शासन प्रशासन को चला रहे हैं।

आज बिहार का हर कोना अपराधियों के तांडव से कांप रहा है। बिहार में ना नेता ना ही आम आदमी सुरक्षित है। और बिहार सरकार द्वारा रेवड़ी बाटा जा रहा है कुछ खास लोगो को y Plus और z plus सुरक्षा दी जा रही है। वही आगे उन्होंने बिहार सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की अतिपिछड़ा और दलित के नेता को क्यों नहीं सुरक्षा दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा क्यों नही बढ़ाई जा रही है। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे है, और सरकार अचेत अवस्था में है।