पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की जनसंवाद, किसानों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प 

पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की जनसंवाद, किसानों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प 

पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की जनसंवाद, किसानों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार के पटना दौरे पर हैं। उन्होंने कृषि भवन में किसानों से जनसंवाद की। इसके साथ ही साथ किसानों से बिहार की खेती के बारे में जानकारी ली। शिवराज सिंह ने कहा कि यहां के किसान नित्य दिन नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार के सहयोग से बिहार के किसानों को बहुत बल मिला है। हम 2047 तक पूरे भारत के किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है, उसको आने वाले कुछ दिनों में ही सकारात्मक नजर आएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि भवन में आयोजित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न जिलों से आए किसानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पटना दौरा किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल थे। इस स्वागत समारोह में बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।