सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे और नुकसान

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे और नुकसान

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे और नुकसान

हमारे भारत ख़ासियत है कि यहां औषधियों का खज़ाना है, फिर चाहे वह किसी पेड़ के रूप में हो, पौधों के रूप में हो या फिर किसी जड़ी-बूटी के रूप में। नीम ऐसी ही औषधियों गुणों वाले पौधों में से एक है। खास बात यह है कि नीम की न सिर्फ पत्तियां, बल्कि फल, उसके तेल, जड़ और छाल, ये सारी चीजें काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम का प्रयोग न सिर्फ भारत में बल्कि, यूनानी मेडिकल पद्धति में भी किया जाता है। लेकिन नीम के सेवन को लेकर, खासतौर से खाली पेट नीम के सेवन को लेकर कुछ सावधानी रखनी भी बेहद जरूरी हैं। नीम किस तरह से प्रयोग करें, कब करें और कितना करें, आइये जान लेते हैं नीम से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में।

1. सेहत के लिए रामबाण है नीम

1. नीम के पत्ते अगर खाली पेट खाये जाये, तो यह कैंसर से बचाने के लिए उपयोगी साबित होती है। नीम की पत्तियां कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं देती हैं और शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में सहायक होती हैं। यही वजह है कि इसे खाने से खून साफ़ होता है, जिससे कैंसर से बचाव होता है।

2 . नीम खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। जी हां, खाली पेट अगर नीम की कुछ पत्तियां रोजाना चबाई जाए तो यह सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

3. नीम के तने को दातुन के रूप में उपयोग में लाया जाता है। नीम के दातुन से दांत के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसलिए पुराने जमाने में ब्रश की जगह दातुन ही किया जाता था। इसके अलावा मसूड़ों के लिए भी यह काफी अच्छा साबित होता है।

4. नीम की पत्तियां पेट की पाचन क्रिया को ठीक करती है। यह पेट में होने वाले अल्सर, जलन, गैस जैसी समस्याओं को दूर कर देता है। इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। नीम पेट से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकाल कर पेट को पूरी तरह साफ़ कर देता है।

5 . अगर आपको डायबीटीज़ की समस्या है, तो आपको नीम के पाउडर का सेवन करना चाहिए। हर दिन सुबह खाली पेट तीन महीने तक अगर नीम का सेवन किया जाये, इससे डायबीटीज़ से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और हो सके तो डॉक्टर से सलाह करके खाएं।

6 . नीम का तेल कान के दर्द में राहत देता है। कई लोगों में कान बहने की समस्या होती है, ऐसे में कान में नीम का तेल डालें।

7. अगर आपके घाव ठीक नहीं हो रहे तो नीम के पत्ते का लेप लगाने से फायदा होता है।

8 . अगर आप वजन घटाना चाह रही हैं, तब नीम के पाउडर का सेवन आपको हर दिन सुबह-सुबह करना चाहिए।

9. कोरोना काल में नीम का पाउडर हल्दी के साथ मिला कर अगर गर्म पानी में सुबह सुबह पीया जाये तो इससे भी काफी फायदा होता है. इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है और खांसी-जुकाम से भी आराम मिलता है।

10 . अगर आपको नाक से खून आने की समस्या है तो अजवाइन और नीम की पत्तियां बराबर मात्रा में मिला कर लगाएं, आराम मिलेगा। यहीं नहीं इसके पाउडर का लेप बना कर माथे पर लगाने से सिर दर्द और थकान से काफी आराम मिलता है।

11. नीम के सेवन से गठिया, मलेरिया, पेट के कीड़े और संक्रमण जैसी परेशानियों से भी निजात मिल जाता है।