68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुयी घोषणा, अजय देवगन ने तीसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुयी घोषणा, अजय देवगन ने तीसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुयी घोषणा, अजय देवगन ने तीसरी बार जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में इस बार दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा रहा। दो साल तक कोरोना वायरस होने की वजह से इस साल 2020 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। कोविड-19 की वजह से नेशनल अवॉर्ड बीते दो सालों से आयोजित भी नहीं हो पा रहे थे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुई थी और भारत सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल द्वारा दिये जाते हैं। पुरस्कारों के चयन के लिए बनायी गयी 10 सदस्यीय जूरी का नेतृत्व विपुल शाह ने किया।

अन्य सदस्यों की बात करें तो इनमें निशिगंधा, एस थंगदुरई, धरम गुलाटी, श्रीलेखा मुखर्जी, जीएस भास्कर, एस कार्तिक, संजीव रतन, वीएन आदित्य, और विजी तंपी शामिल रहे। सूराराई पोट्टरु ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं, फिल्म की लीडिंग लेडी अपर्णा बालामुरली को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इस फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। बॉलीवुड की बात करें तो साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। यहां देखें 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सूराराई पोट्टरु (तमिल) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन (तान्हाजी), सूर्या (सोराराई पोट्टरु) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालामुरली (सूराराई पोट्टरु)सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली, सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: टकटक(अनीश मंगेश गोसावी) और सुमी (आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर) सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: सूराराई पोट्टरुसर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमलोसर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक: राहुल देशपांडे (एमआई वसंतराव) और अनीश मंगेश गोसावी (टकटक) सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: नंचम्मासर्वश्रेष्ठ गीत: मनोज मुंतशिर(साइना)सर्वश्रेष्ठ संगीत: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर) सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: संध्या राजू (नाट्यम)सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी: अय्यप्पनम कोशियुमसर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: डॉलूसर्वश्रेष्ठ छायांकन(बेस्ट सिनेमोटोग्राफी): अविजात्रिकसर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: तान्हाजीसबसे लोकप्रिय फिल्म: तान्हाजीसर्वश्रेष्ठ संपादन (बेस्ट एडिटिंग): शिवरंजिनियम इनम सिला पेंगलुमसर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कप्पला सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म(हिंदी)- तुलसीदास जूनियर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (कन्नड़)- डोलू, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तमिल)- शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमसर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तेलुगु)- कलर फोटोसर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (असामी)- ब्रिज