Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में में नजर आएंगी ब्रह्म कुमारी शिवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में में नजर आएंगी ब्रह्म कुमारी शिवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर
Shehnaz Gill With Brahma Kumari Shiwani

Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में में नजर आएंगी ब्रह्म कुमारी शिवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर


बिग बॉस 16' फेम शहनाज गिल लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी' की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके इस शो के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। शहनाज अपने इस शो में आए मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। शेयर की गई इस तस्वीर में उनके साथ ब्रह्म कुमारी शिवानी नजर आ रही हैं। शहनाज ब्रह्म कुमारी शिवानी के बेहद करीब हैं। शेयर की गई इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा ग्लैमरस रहने वाली शहनाज इस तस्वीर में काफी सिंपल लुक दे रही हैं। उनके फैंस को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, 'मेरी फेवरेट बीके के साथ मेरा सबसे बेस्ट एपिसोड शूट हुआ।' ब्रह्म कुमारी शिवानी की बात करें तो वह एक आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी की उपदेशिका हैं। एक्ट्रेस उनके साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। शहनाज का ब्रह्म कुमारी में विश्वास करने की वजह सिद्धार्थ शुक्ला रहे। दरअसल,सिद्धार्थ और उनका परिवार ब्रह्म कुमारी में यकीन रखते हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस भी उन पर विश्वास करती हैं। शहनाज को ब्रह्म कुमारियों के साथ कई बार स्पॉट किया गया है।