अनुष्का शर्मा या आलिया भट्ट, किसका डांस लगा बेस्ट

अनुष्का शर्मा या आलिया भट्ट, किसका डांस लगा बेस्ट

रैपर बादशाह का जुगनू चैलेंज ट्रेंड में है। अब अनुष्का शर्मा भी इस गाने के हुक स्टेप्स करती दिखाई दीं। आलिया भट्ट ने भी इस चैलेंज को लिया है। दोनों ऐक्ट्रेसस के वीडियोज काफी पसंद किए जा रहे हैं। अनुष्का ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किया है। आलिया का वीडियो भी यूट्यूब पर है। दोनों के वीडियोज फैन पेजेज पर भी वायरल हो रहे हैं।

वीडियो क्लिप में अनुष्का ने ब्लैक टॉप, ब्लू डेनिम और वाइट स्नीकर्स पहने हैं। वह ग्रीन पैच पर हैं पीछे पानी और नीला आसमान भी दिख रहा है। इंट्रेस्टिंग बात है कि अनुष्का इस साल की शुरुआत में मां बनी थीं। वह एकदम फिट नजर आ रही हैं। अनुष्का को लंबे वक्त बाद ऐसे डांस करते देख फैन्स खुशी जता रहे हैं। 

वहीं आलिया भट्ट के पीछे भी नीला आसमान और पानी दिख रहा है। उन्होंने पर्पल पैंट्स और मैचिंग का टैंक टॉप पहना है। उन्होंने सनग्लासेज लगा रखे हैं और बेहद क्यूट दिख रही हैं। दरअसल बादशाह का म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद उन्होंने खुद लोगों को वीडियो के जरिये स्टेप्स सिखाए थे। साथ ही फैन्स को चैलेंज में हिस्सा लेने को कहा था। 

इससे पहले रणवीर सिंह, कटरीना, वरुण धवन और काजल अग्रवाल भी ये चैलेंज ले चुके हैं। अनुष्का इस वक्त यूएई में हैं। वहां से नियमित रूप से अपने फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर कर रही हैं। वह कुछ दिन पहले ही अपने पति विराट कोहली के पास यूएई पहुंची हैं। विराट कोहली वहां टी20 वर्ल्ड कप सीरीज के लिए गए हैं।