तीरंदाज दीपिका कुमारी लगाएंगी गोल्ड पर निशाना

तीरंदाज दीपिका कुमारी लगाएंगी  गोल्ड पर निशाना

कोरोना वायरस के खतरे के बीच 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक  की

शुरुआत हुई| एक साल के लंबे इंतजार के बाद नेशनल स्टेडियम में शानदार

ओपनिंग सेरेमनी हुई|  महामारी को देखते हुए सभी देशों की तरफ से छोटे-

छोटे दलों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया, इसमें भारत के सिर्फ 18 खिलाड़ी

शामिल थे|  वैसे ओलंपिक गेम्स का आयोजन हर साल 4 साल में होता है,

लेकिन कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक  को एक साल के लिए

टाल दिया था| 17 दिनों तक चलने वाले टोक्यो ओलंपिक में 33 अलग-अलग

खेलों के 339 इवेंट्स होंगे. जिसमें भारत के 127 खिलाड़ी कुल 84 मेडल

इवेंट्स में हिस्सा लेंगे.टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन यानी 24 जुलाई को

भारतीय स्पोर्ट्स फैंस के लिए कई इवेंट्स इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी मेडल्स

के लिए अपनी जोरआजमाइश करेंगे| तीरंदाजी में दीपिका कुमारी,

निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन के मुकाबले हैं|

इसके अलावा हॉकी भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी|