शिल्पा शेट्टी से भी पुलिस कर रही है पूछ ताछ

शिल्पा शेट्टी से भी  पुलिस कर रही है पूछ ताछ

पोर्नोग्राफी केस में कारोबारी राज कुंद्रा के फंसने के बाद अब आंच उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तक पहुंचती दिख रही है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को घर में पति राज कुंद्रा के सामने बिठाकर सवाल-जवाब किया गया। शिल्पा के बैंक खाते भी पुलिस की रडार पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रान्च इस बात की पड़ताल कर रही है कि पति के 'गंदे धंधे' में शिल्पा की कोई भूमिका है या नहीं। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की कंपनी वियान में डायरेक्टर रह चुकी हैं, जिसके तहत पोर्न फिल्मों का कारोबार चल रहा था। पुलिस अब शिल्पा शेट्टी से जानना चाहती है कि उन्हें पोर्न फिल्मों को लेकर जानकारी थी या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुंद्रा की गिरप्तारी के बाद कंपनी के सर्वर से डेटा डिलीट भी किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डेटा किसने डिलीट किया। इस बीच मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया, जांच में पाया गया है कि हॉट शॉट्स  ऐप्स के करीब 20 लाख सब्सक्राइबर्स थे। इसी ऐप पर अश्लील फिल्मों को अपलोड किया जा रहा था।

इससे पहले राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों के कारोबार के आरोप में गिरफ्तारी को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है और कहा है कि इन वीडियो को ''कामुक कहा जा सकता है लेकिन इनमें पूरी तरह यौन क्रिया नहीं दिखाई गई है।'' अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। याचिका में निचली अदालत के आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया।