बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू, 22 फरवरी को पेश होगा बजट

बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू, 22 फरवरी को पेश होगा  बजट

आज से बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू हो गया है और 24 मार्च तक इसका सेशन चलेगा। इस दौरान 22 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा और सत्र के दौरान उसे पास भी कराया जाएगा। इसमें   कई विधेयक पेश किए जाएंगे।   इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सबसे पहले दिन यानी आज विधानमंडल का संयुक्त सत्र होगा,इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार विधानमंडल आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. इसके बाद शोक संदेश दिए जाएंगे और पहले दिन का सत्र समाप्त हो जाएगा. विधानसभा का सत्र 24 मार्च तक चलेगी।  इस दौरान 20 और 21 फरवरी को विधानसभा की बैठक नहीं होगी. 22 को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आय-व्यय पर चर्चा की जाएगी।  इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर पार्टियां अपना पक्ष रखेंगी। 23 को इस पर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा और 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-21 से संबंधित द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।  25 फरवरी 2021 को बजट पर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा।  26 फरवरी को भी अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।  इसके बाद विनियोग विधेयक पेश किए जाएंगे।  27 और 28 फरवरी को बैठक जो हैं नहीं होगी। विधानसभा के अधिकारियों के मुताबिक, 1 मार्च से 5 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी. 8 मार्च से 16 मार्च तक बजट पर चर्चा और मतदान होगा।  17 मार्च को सरकार का उत्तर और 18 मार्च को राजकीय विधेयक एवं राजकीय कार्य होंगे। 19 से 24 मार्च तक गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।   इस सत्र में कुल 22 कार्य दिवस होगा।   इस तरह से विधानसभा का सत्र 19 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च को खत्म होगा।