पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से, यात्रियों को राहत

पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से, यात्रियों को राहत

पटना से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते जयनगर को जानेवाली 05549/05550 इंटरसिटी एक्सप्रेस को 15 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन पूर्णतया आरक्षित होंगे.गाड़ी संख्या 05549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से शनिवार के अलावा सप्ताह के शेष सभी दिनों को जयनगर स्टेशन से 05:25 बजे प्रस्थान कर 13:30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी संख्या 05550 पटना-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पटना से 15:25 बजे प्रस्थान कर 21:40 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन अप व डाउन दिशा में मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर रुकेगी.