1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन, माही ने ऐसे जीत लिया दिल

1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन, माही ने ऐसे जीत लिया दिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। अजय गिल नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ऐसा किया। पिछली बार जब अज गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। पिछली बार यह दूरी 16 दिन में तय करने वाले अजय ने इस बार 18 दिन में यह दूरी तय की लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्हें माही से मिलने का मौका भी मिला।