Bihar Weather Today : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

 Bihar Weather Today : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

 Bihar Weather Today : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

चक्रवाती तूफान मोका के कारण बिहार के लोगों को कुछ दिनों के लिए बड़ी राहत मिलने की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों तक तीन जिलों को छोड़ कर राज्य के अन्य सभी जिलों में लू चलने की संभावना नहीं हैं। जबकि 17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। जबकि जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और सीमामढ़ी में भी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंद्रह से बीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 39.2, नालंदा का 38.3, औरंगाबाद का 40.3, गया का 39, नवादा का 38 और जमुई का 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बांका का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, भागलपुर का 39.5, कटिहार का 36.8, पूर्णिया का 39.1, किशनगंज का 37 और अररिया का 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दरभंगा का 38.6, सुपौल का 37.7, बेगूसराय का 37.5, दरभंगा का 38.6 और मुजफ्फरपुर का 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।अनुसार मोका तूफान बिहार में अधिक असरदार नहीं होगा। इस तूफान से बिहार में किसी तरह के तबाही की आशंका नहीं है। लेकिन मौसम में आंशिक बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। तूफान के कारण कुछ जिलों में रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इससे बहुत अधिक मौसम में बदलाव नहीं आएगा। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं।