सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान कहा नीतीश कुमार को न तो कोई दूल्हा और न ही बाराती बनाने को तैयार

सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान कहा नीतीश कुमार को न तो कोई दूल्हा और न ही बाराती बनाने को तैयार

सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान कहा नीतीश कुमार को न तो कोई दूल्हा और न ही बाराती बनाने को तैयार

 बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि पार्टी बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए संगठन को बूथ से लेकर पन्ना स्तर तक मजबूत बनाया जा रहा है। अब तक भाजपा ने गठबंधन कर लालू और नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन हर बार गठबंधन में भाजपा ठगी गई, जोकि अब नहीं होगा।भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने पहली बार लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाया। पांच बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। वे भाजपा को छोड़ कर चले गए। अब भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनाना ही पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के देश भर में विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम पर चुटकी लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न तो कोई दूल्हा बनाने को तैयार है और न ही सहबाला। नीतीश कुमार को कोई बराती भी बनाने को तैयार नहीं है, क्योंकि वे भरोसा करने के लायक नहीं हैं।