Dinesh Lal Yadav के साथ शादी के बंधन में बंधी Aamrapali dubey? मंडप से वायरल हुई तस्वीर

Dinesh Lal Yadav के साथ शादी के बंधन में बंधी Aamrapali dubey? मंडप से वायरल हुई तस्वीर

Dinesh Lal Yadav के साथ शादी के बंधन में बंधी Aamrapali dubey? मंडप से वायरल हुई तस्वीर

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी शानदारी अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। आज यूपी-बिहार और झारखंड में आम्रपाली का जलवा है। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ काम किया है। लेकिन उनकी और दिनेश लाल की जोड़ी सबसे बेस्ट है। इस बीच आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं।

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपकमिंग भोजपुरी फिल्म मंडप का पोस्टर शेयर किया है। इसमें आम्रपाली और दिनेश लाल शादी के लिबास में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को पहली बार देखने पर कई लोग कंफ्यूज हो गए थे। लोगों को पहली नजर में ये लगा कि कहीं दोनों ने सच में शादी तो नहीं कर ली। हालांकि बाद में गौर करने पर पता चला कि ये आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है। मंडप के फर्स्ट लुक को दखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें आम्रपाली और निरहुआ पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले हैं। बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली और शादीशुदा निरहुआ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों बार-बार ये कहा कि वे बस अच्छे दोस्त हैं। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। कई फिल्मों में आपने आम्रपाली को दुल्हान के किरदार में देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में वो अब भी सिंगल हैं