द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुजफ्फरपुर के RBBM कॉलेज में खूब उड़े रंग-गुलाल 

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुजफ्फरपुर के RBBM कॉलेज में खूब उड़े रंग-गुलाल 

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मुजफ्फरपुर के RBBM कॉलेज में खूब उड़े रंग-गुलाल 

 राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर हर जगह खुशी का माहौल है मुजफ्फरपुर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है गुरुवार को ही RBBM कॉलेज में छात्राओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए एक दूसरे को अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया और कॉलेज की प्रचार्या सह भाजपा की वरिष्ठ डॉ. ममता रानी ने भी चेहरे पर अबीर लगाकर खुशी जाहिर की ढोल नगाड़ों की धुन पर छात्राओं ने जमकर डांस किया एक दूसरे को मिठाई खिलाया खुशी के इस माहौल में दीप भी जलाए गए।

आज का दिन ऐतिहासिक है और स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाला है अब क्योंकि एक आदिवासी महिला जो बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से थी,वे आज महामहिम राष्ट्रपति के पद तक पहुंची है। ये हम सभी महिला, छात्राओं समेत हर किसी के लिए एक प्रेरणा है कि ये देश कर्म प्रधान देश है। अगर कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से कर्म करेगा तो उसे निश्चित रूप से बेहतर परिणाम मिलेगा वही छात्रा आराध्या ने कहा कि हम सभी के लिए ये बहुत गर्व की बात है कि एक आदिवासी महिला आज इस देश की राष्ट्रपति बनेंगी इसी खुशी में हमलोगों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई है।