अब एक जुलाई, 2022 से होगा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक

अब एक जुलाई, 2022 से होगा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक

पर्यावरण, वन  एवं जलवायु विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। बिहार में सिर्फ एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक पर छूट अभी फिलहाल जारी रहेगी। अब एक जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण,बिक्री और उपयोग पर रोक रहेगी। काम प्लास्टिक की परत वाले कागज के कप का उपयोग जारी रहेगा। 15 दिसंबर 2021 से राज्य में प्रतिबंध लागू हो गया था लेकिन उसके एक दिन बाद ही राज्य सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद ही राज्य सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद व्यपारियों में खुशी है। बिहार सरकार ने यह निर्णय केंद्र के फैसले के बाद लिया है। 
 

प्रधान सचिव ने बताया कि भारत सरकार ने बताया कि भारत सरकार ने 12 अगस्त 2021 को अधिसूचना जारी कर एक जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। इसके बाद बिहार में बीआइए और चैंबर ऑफ  कॉमर्स ने छूट की मांग की थी।