उमेश कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर उठाया सवाल कहा भाजपा सिर्फ धर्म और जाति की राजनीती करती है 

उमेश कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर उठाया सवाल कहा भाजपा सिर्फ धर्म और जाति की राजनीती करती है 

उमेश कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर उठाया सवाल कहा भाजपा सिर्फ धर्म और जाति की राजनीती करती है 

भाजपा नेता पंकज राधा कृष्ण सिंह अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। बता दे की पंकज सिंह भाजपा हिन्दू संगठन के अध्यक्ष रहे है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मिलन समारोह के दौरान कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को देखते हुए लगातार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संपर्क में है।आगे उन्होंने कहा की देश मे धर्म का इस्तेमाल राजनीति में करने वाले लोगो और दल से देश की जनता को सावधान करने की जरूरत है। हमारी पार्टी सभी जाति और धर्म के लिए समान नजरिया रखती है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है। सिर्फ धर्म और भावनाओं की राजनीति करती है। जनता को भटकाने का काम करती है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू मौलिकता और सिंद्धान्त कि राजनीति करती है ।संसद के नए भवन का उद्धघाटन में देश के राष्ट्रपति को निमंत्रण तक नही दिया गया। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा महिला और आदिवासी समाज को अपमानित किया जा रहा है।