कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की डेट हुई कन्फर्म, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की डेट हुई कन्फर्म, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा और विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट कन्फर्म हो गयी है। फिल्म अगले साल दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्ममें कंगना फाइटर पायलट तेजल गिल के किरदार में हैं। मंगलवार को फिल्म के निर्माता आरएसवीपी ने रिलीज डेट की घोषणा की। 

फिल्म का लेखन और निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। आरएसवीपी ने इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक्स पर आधारित फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्माण किया था, जो काफी सफल रही थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था। तेजस अगले साल 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

https://twitter.com/RSVPMovies/status/1468182087693832194?s=20

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के साथ संदेश में लिखा गया कि यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने आसमान को छूने का फैसला किया था। भारतीय वायु सेना को समर्पित फिल्म दशहरे पर 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। तेजस की शूटिंग पिछले महीने की पूरी हुई है। इसकी रैप अप पार्टी की तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। तस्वीरों में कंगना काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। कंगना को हाल ही में पद्मश्री सम्मान भी दिया गया है।