क्रिकेटर अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे पर ऐसा क्या किया जिसे देख सभी हैरान हो गए, जानिए...

क्रिकेटर अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे पर ऐसा क्या किया जिसे देख सभी हैरान हो गए, जानिए...

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे पर कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान हो गए। 20 जनवरी को अक्षर का बर्थडे था और उन्होंने इस मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड मेहा के साथ सगाई कर ली है। ये गुड न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हर किसी के साथ शेयर की है। अक्षर पटेल ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई। साथ ही बधाईयों को सिलसिला भी जारी हो गया। फैंस तो फैंस, अक्षर को टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों से भी खूब बधाई मिली।

ग़ौरतलब है कि उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान बर्थडे के दिन ही किया, ताकि वो इस दिन को बेहद ख़ास बना सकें। आपको बता दें कि अक्षर पटेल की गर्लफ्रेंड पेशे से न्यूट्रीशियनिस्ट हैं।

वहीं अक्षर पटेल ने सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए मेहा से एक वादा भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी की यह नई शुरुआत है, हमेशा के लिए हम एकसाथ हुए। तुम्हें हमेशा के लिए प्यार करता रहूंगा।’

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों अपने हाथों में पहने इंगेजमेंट रिंग को दिखा रहे हैं। दरअसल, अक्षर ने अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही सगाई की प्लानिंग कर रखी थी। इसका अंदाजा अक्षर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

जब अक्षर अपनी गर्लफ्रेंड मेहा को सगाई की अंगूठी पहना रहे हैं तो पीछे Marry Me का एक बोर्ड भी लगा है। यानी उन्होंने पहले से ही अपने जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी कर रखी थी। इसी के साथ चर्चा जोरों पर है कि अक्षर और मेहा जल्द ही शादी का भी प्लान कर सकते हैं।